चलती ट्रेन में झपट्टा मारकर मोबाइल छिनने वाले 2 गिरफ्तार

0
66
- Advertisement -

, 4 लाख रुपए कीमत के 17 मोबाइल किए बरामद, 20 वारदाते कबूली

अजमेर नितिन मेहरागिरी रिपोर्टर अगर आप भी ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि अजमेर की जीआरपी थाना पुलिस ने अपना शौक पूरा करने के लिए चलती ट्रेनों में गेट पर बैठे यात्रियों के हाथ से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह युवक यात्रियों का मोबाइल लूट कर फरार हो जाते थे । पकड़े गए दोनों आरोपी करीब 5 महीने से रेलवे स्टेशन पर वारदात को अंजाम दे रहे थे। जिनसे 4 लाख रुपए अनुमानित कीमत के 17 ब्रांडेड मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने 20 वारदातें करना कबूल किया है। मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक रामअवतार ने बताया कि 13 जुलाई 2024 को जिला ब्यावर निवासी पीड़ित मुकेश पुरी गोस्वामी ने थाने पर एक शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह 11 जुलाई को साबरमती-दौलतपुर ट्रेन से ब्यावर से अलवर के लिए यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन अजमेर से ट्रेन निकलते ही उसके दोस्त को उल्टी हुई तो दोनों कोच के गेट पर आकर खड़े हो गए थे। बाद में दोनों गेट पर बैठ गए थे। इस दौरान उसने अपना मोबाइल निकाला और चलने लगा तभी ट्रेन के किसी ओवर ब्रिज के नीचे से निकली थी। अचानक दो युवको ने हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ रामअवतार ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए गए। संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मदार निवासी सोहिल खान (23) पुत्र शाहबाज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी मदार निवासी ललित उर्फ लकी (19) पुत्र जितेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में वारदात करना कबूल किया है। सीओ रामअवतार ने बताया कि दोनों आरोपियों से 4 लाख अनुमानित कीमत के 17 ब्रांडेड मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों ने अब तक 20 वारदात कर चुके हैं। वह ट्रेनों के गेट पर बैठे यात्रियों के मोबाइल पर झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में सामना आया कि दोनों आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here