लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
झालावाड़ ,अकलेरा,मनोहरथाना। ( राजकुमार शर्मा)
झालावाड़ जिले के बंधा जागीर के जंगलों में वनविभाग के चौकीदारों ने संयुक्त रूप से मनोहरथाना रेंज अधिकारी दीपक मालव के निर्देश पर झालावाड़ के जिले के नाका प्लान्टेशन में
राजस्थान जल महोत्सव-2024 का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और जल संचयन के महत्व को बढ़ावा देना है ¹.जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मनोहरथाना क्षेत्र वन विभाग अधिकारी जुगराज मीणा ने बताया कि बंधा जागीर के प्लान्टेशन में जलभराव कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें सभी ने तालाब किनारे विधि-विधान से पूजन अर्चना कर प्रार्थना की। जलदेवता को पुष्प अर्पित कर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें विभिन्न किस्मों के अलग-अलग पेड़ पौधे लगाए । वन विभाग के अधिकारी जुगराज मीणा ने बताया कि जल महोत्सव के साथ साथ वृक्षारोपण करने के बारे में अवगत कराया। जल एवं वृक्ष के बारे जानकारी दी इस मौके पर जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
