
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने 27.78 रुपए के बजट को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर के लिए 7 करोड़ 35 लाख रुपए ,वास्तविक समय के आधार पर परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट, बायोमेट्रिक और चेहरे को कैप्चर करने की सुविधा के लिए 13.78 करोड रुपए ,प्रत्येक परीक्षा केंद्रों प पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 655 करोड रुपए की स्वीकृति दी है। राज्य सरकार पृथ्वी की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है नकल रोकथाम के लिए भी अधिनियम लाया गया है नकल में सम्मिलि अभ्यर्थियों को आजीवन प्रतिबंधित कर उनकी संपत्ति को ध्वस्त करने सहित क कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं ।













































