Home rajasthan पोती व दोयती की शादी के कार्ड देने जाते समय हादसा दादा...

पोती व दोयती की शादी के कार्ड देने जाते समय हादसा दादा की मौत मौत

0

शादी की खुशियां माता में बदली

पादूकलां।( राकेश रिपोर्टर) (नागौर)अजमेर- बीकानेर हाई-वें 58 पर लाम्पोलाई तिराये पर दोपहर मेड़ता की ओर से आ रही बाइक और अरनियाला की ओर आ रहे टेम्पो में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। हालांकि सूचना के बाद पादूकलां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते हुए मृतक व घायल को पादूकलां अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल वाजिद (45) पुत्र यूसुफ कुरैशी को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। जबकि मृतक अब्दुल गफ्फार (49) पुत्र खुदा बख्श कुरैशी निवासी बोरुंदा का पादूकलां अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना में बाइक व टेम्पू की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक कि मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। ज्ञात रहे कि मृतक अब्दुल गफ्फार व घायल वाजिद दोनों रिश्ते में भाई है। मृतक के बड़े भाई की पोती व दोयती की शादी के कार्ड देने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां पादूकलां आ रहे थे, की रास्ते में लाम्पोलाई के पास काल बनकर आए टेम्पू ने जान ले ली। इस घटना की सूचना पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई और घर में चीख पुकार मच गई।मृतक का भतीजाअब्दुल रिजवान ने पादूकलां पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version