पेट्रोल पंप पर लूट और फायरिंग के तीन आरोपियों की पैदल परेड

0
120
- Advertisement -

गंगापुर सिटी ।( अमिता मीना वरिष्ठ संवाददाता) वजीरपुर उपखंड से तीन माह पूर्व पेट्रोल पंप पर फायरिंग व लूट करने वाले आरोपियों को साधन के अभाव में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाया गया पैदल।

वजीरपुर थाना अधिकारी विजय सिंह छौकर ने बताया की आज से करीब तीन माह पूर्व कस्बा वजीरपुर में पेट्रोल पंपो पर फायरिंग और लूट की गई थीं फायरिंग और लूट की घटना ने वजीरपुर थाना क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी, इनको महज़ 24 घंटे में ही ट्रेस आउट कर वजीरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

पहले इनको फर्स्ट मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था। अब दूसरे मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी में से दो आरोपी सोनू जाट, योगेश जाट, महमदपुर थाना गुड़गांव जिला करौली के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी रूपा उर्फ रूप सिंह मीणा निठार थाना भुसावर जिला भरतपुर का रहने वाला है। तीनों आरोपियों की दोनों अलग-अलग प्रकरणों में पहचान परेड करने के पश्चात गुरुवार को इनका पीसी रिमांड खत्म हो रहा था । स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए वजीरपुर थाने से अस्पताल लाया गया साधन के अभाव में बाजार में होकर पैदल लाया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here