Home latest पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह पंच तत्व में विलिन, मुख्यमंत्री हुए अंतिम...

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह पंच तत्व में विलिन, मुख्यमंत्री हुए अंतिम संस्कार में शामिल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दिल्ली। (विशेष संवाददाता ) पूर्व के विदेश मंत्री स्वर्गीय कुंवर नटवर सिंह का आज नई दिल्ली के लोधी दाह संस्कार केंद्र में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके बेटे विधायक जगत सिंह ने मुखाग्नि दी। पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह के अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। इससे पूर्व उन्होंने नटवर सिंह की पार्थिव देव पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नटवर सिंह के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई भाजपा- कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए।

कई लोग भरतपुर से भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। आपको बता दें कि कुंवर नटवर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 10 अगस्त की रात को गुरुग्राम हरियाणा के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था, जिनका आज अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version