
नई दिल्ली/ भरतपुर। (हरि ओम मीना संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क) पूर्व विदेश मंत्री भारत सरकार कुंवर नटवर सिंह का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के वेदांता अस्पताल में निधन हो गया।
भरतपुर जिले के विकास पुरुष जघीना निवासी के रूप में जाने जाते हैं कुंवर नटवर सिंह।
नटवर सिंह ने अपने भरतपुर क्षेत्र का दुनिया में नाम रोशन करने में विशेष भूमिका निभाई। उनका दाह-संस्कार रविवार को किया जाएगा दोपहर बाद लोधी रोड दिल्ली पर ।
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नटवर सिंह
राजनीति में दो बार सांसद रहे,एक बार राज्यसभा सांसद,दो बार मंत्री रहकर भरतपुर जिले को विशेष सौगात दी। लेकिन जीवन की आखिरी पड़ाव में उन्होंने मैन उठाओगे चलते कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और वह भाजपा में शामिल हो गए थे उनके बेटे भाजपा से विधायक चुने गए। कुंवर नटवर सिंह का जो स्थान पर कद कांग्रेस पार्टी में रहा वह उन्हें दोबारा हासिल नहीं हो सका।
मुख्यमंत्री भजनलाल सहित कई नेताओं ने जताया शोक
आज भरतपुर जिले सहित पूरे हिन्दुस्तान को दुखद समाचार सुनकर मन अत्यंत दुख हुआ। कुंवर कुंवर नटवर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ,उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ,चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, सरवन सिंह बागड़ी ,
भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि अली हुसैन, भाजपा नेता निहाल मीणा ने कि शोक संवेदना व्यक्त।
सैकड़ों कार्यकर्ता कल जाएंगे कामां से दिल्ली।

















































