पूर्व छात्र राजेश शर्मा ने स्कूल में की स्टूल्स दान

0
105
- Advertisement -

जयपुर। जिले के बस्सी तहसील इलाके के धनाऊ कला गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र राजापार्क व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपना फर्ज अदा किया। राजेश शर्मा ने स्कूल प्राचार्य को स्कूल में जाकर विद्यार्थियों के बैठने के लिए 75 स्टुल्स दान की । राजेश शर्मा स्कूल परिवार को अपनी इच्छा अनुसार मदद करते रहते हैं । पूर्व में भी स्कूल में पंखे दान किए थे। आज स्टुल्स दान करने पर धनाऊ कला के सरपंच जगदीश बैरवा, स्कूल के प्राचार्य राजकुमार गुप्ता ,रमेश शास्त्री राजकुमार शर्मा कालूराम मीणा रामअवतार मीणा और अन्य स्थानीय ग्रामीणों , स्कूल के अध्यापकों ने भामाशाह राजेश शर्मा का स्वागत किया। शर्मा को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया स्कूल प्रशासन में और गांव के सरपंच ने विद्यालय में सहयोग के लिए राजेश शर्मा का आभार जताया और भविष्य में भी इसी तरह मदद करने की अपील की ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here