पुष्कर सरोवर में मछलियों करने पर धर्मेंद्र राठौड़ ने चिंता जताई

0
69
- Advertisement -

अजमेर । (नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता) अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर पिछले कई दिनों से जगत पिता ब्रह्मा जी के पवित्र पुष्कर सरोवर में मछलिया दम तोड़ रही है, जिससे सरोवर में बदबू का आलम बना हुआ है और लाखो श्रद्धालुओं की आस्था पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। सावन का महीना भी शुरू हो चुका है। इसलिए पुष्कर सरोवर का जल लेने के कावड़िए भी पहुंचना शुरू हो गए है। ऐसे में श्रद्धालुओं की आस्था पर किसी भी प्रकार से कोई आघात नहीं लगे। इसके लिए उपयुक्त प्रबंधन के कदम उठाए जाने की विशेष जरूरत है। इस संदर्भ में धर्मेंद्र राठौड़ पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी ने पुष्कर के एसडीएम से बातचीत कर उनसे पुष्कर सरोवर में दम तोड़ रही मछलियों की समस्या का तुरंत समाधान कर उचित प्रबंधन के कदम उठाने का भी अनुरोध किया है। एसडीएम जी ने मुझे बताया कि सरोवर के पानी में ऑक्सीजन की कमी होने से मछलियां मर रही है, मछलियों को मरने से रोकने के लिए उपयुक्त कार्य किए जा रहे है। धर्मेंद्र राठौड़ पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी ने बताया कि जब हमारी अशोक गहलोत की सरकार थी, तब हमारी सरकार ने पुष्कर सरोवर की 52 घाटों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ो रुपए की लागत से विकास के कार्य शुरू किए थे, लेकिन अब वर्तमान भाजपा सरकार में पुष्कर सरोवर उपेक्षित नजर आ रहा है। इसलिए आपसे मेरा विनम्र आग्रह है कि उपरोक्त पत्र पर संज्ञान लेकर उचित कदम उठाए। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत जी सहित सभी जन प्रतिनिधि से भी आग्रह है कि पुष्कर सरोवर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था के लिए बेहतर कदम उठाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here