पुलिस ने दो और आरोपियों को मथुरा जेल से किया गिरफ्तार

0
166
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

फुलवारा गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने दो और आरोपियों को मथुरा जेल से किया गिरफ्तार

भरतपुर जिले के थाना चिकसाना क्षेत्र में हुए फुलवारा गोलीकांड मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को मथुरा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

थाना चिकसाना क्षेत्र के गांव फुलवारा में हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों जीतू उर्फ जीतेंद्र (25) पुत्र करनसिंह व छोटू उर्फ कुलदीप (23) पुत्र कमलसिंह निवासी पीपला को मथुरा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि दिनांक 13 जुलाई 2025 की शाम गांव फूलवारा में अशोक कुमार पुत्र लालसिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि गांव पीपला के कुछ युवक अशोक के भतीजे बृजेश से शराब पार्टी के लिए पैसे मांग रहे थे। इनकार पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने उसका पीछा कर चौराहे पर मारपीट की।

स्थिति बिगड़ने पर बृजेश ने अपने पिता अशोक कुमार को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचने पर जीतू, छोटू, तीरथपाल और अन्य ने अशोक पर हमला कर दिया। इसी दौरान जीतू ने अवैध हथियार से अशोक के सिर में गोली मार दी।

घटना के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए और एक मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़ गए। पुलिस ने मौके से एक खाली कारतूस और यूपी 85 बीएक्स 4968 नंबर की बाइक बरामद की।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हनुमान सहाय मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। घायल अशोक को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने तत्काल सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक नाबालिग आरोपी घायल अवस्था में खेत में मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक इस हत्याकांड में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here