Home rajasthan पुलिस ने डीजे वाहन चोरी के, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने डीजे वाहन चोरी के, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

0

केकड़ी। मदनलाल रिपोर्टर केकड़ी सदर थाना पुलिस ने डीजे वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि अलाम्बू निवासी टीकम गुर्जर पुत्र रामकरण गुर्जर ने सदर थाना पुलिस में गत 21 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह 20 जून 2024 की शाम को अपने डीजे गाड़ी लेकर कादेड़ा गया था। रात को लगभग 11:20 पर अज्ञात चोरों ने डीजे वाहन को चोरी कर ले गए। आसपास सहित हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तथा अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने लगभग 100 सीसीटीवी के फुटेज संकलित किए तथा कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए डीजे वाहन को दोराई से सापुंदा जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे से सुनसान जगह से बरामद कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने डीजे वाहन बरामद होने के बाद से ही आरोपियों की तलाश शुरू की।
एसपी बंसल ने बताया कि विशेष टीम ने आम सूचना के आधार पर लाम्पोलाई थाना पदुकलां जिला नागौर निवासी पारस बावरी पुत्र मेवाराम एवं गोविंदगढ़ थाना पीसांगन जिला अजमेर निवासी धनराज कुमावत पुत्र छगन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मशीनें भी बरामद की है।
उन्होंने बताया कि पारस बावरी आदतन अपराधी है तथा इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 9 अपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना अधिकारी भंवरलाल, हेड कांस्टेबल लादूलाल, कांस्टेबल जीतराम, रामजीलाल एवं हितेश खोड़ा शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version