Home rajasthan पुलिस के जवानों ने शहर में निकाली तिरंगा बाईक रैली

पुलिस के जवानों ने शहर में निकाली तिरंगा बाईक रैली

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता )। कस्बे में हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रेनवाल पुलिस के जवानों ने लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से बाइक तिरंगा रैली निकाली। रेनवाल थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकाली गई बाईक तिरंगा रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई रेनवाल थाना पहुंची।
थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि ये बाइक रैली पुलिस थाने से रवाना होकर बाजार के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
मोटर साइकिलों पर तिरंगा लहराते हुए निकले पुलिस के जवान देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। बाइक तिरंगा रैली का व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version