लक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़। महेश राव वरिष्ठ संवाददाता स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में पूर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसका वहां उपस्थित दर्शकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास, अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनय पाठक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद परसराम, उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़ राजेश कुमार नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
