- Advertisement -

सवाई माधोपुर ,मित्रपुरा। (नरेंद्र सिंह संवाददाता )समाचार अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ एसपी ममता गुप्ता का एक और बड़ा एक्शन, मलारना डूंगर थाना अंतर्गत भाड़ौती चौकी के 3 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित, चौकी प्रभारी ASI प्रहलाद मीना, कांस्टेबल दीपेंद्र सिंह और विजेंद्र सिंह गुर्जर को किया निलंबित, मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की काफी मिल रही थी शिकायतें, हाल ही के दिनों में खुद एसपी ममता गुप्ता ने फील्ड में उतरकर बजरी माफिया पर कसी थी नकेल, भाड़ौती चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह की कार्यशैली को लेकर मिली थी शिकायतें, ऐसे में एसपी ममता गुप्ता ने जीरो टॉलरेंस के तहत तुरंत प्रभाव से किया निलंबित, हालांकि निलंबन आदेश में विभागीय जांच प्रस्तावित होने का दिया गया है हवाला।

- Advertisement -

















































