पीहर के लिए निकली चार दिन से लापता विवाहिता और दो बच्चों का नहीं लगा !

0
446
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विवाहिता और दो बच्चों का नहीं लगा सुराग, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्टर : सत्यनारायण चांदा
चाकसू । उपखंड क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां माहपुरा उर्फ तुर्किया कुआ की ढाणी निवासी विवाहिता सीमा मीणा अपने दो छोटे बच्चों के साथ पिछले चार दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है।
जानकारी के अनुसार, सीमा 9 सितंबर को अपने ससुराल से पीहर महाराजपुरा (गरुड़वासी) जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। समय पर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पत्नी और दो बच्चे  गायब

परिजनों की शिकायत पर सीमा के पति ने दतवास थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी कालूराम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। कई संदिग्ध लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
इस घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है। वहीं सोशल मीडिया पर भी सीमा मीना और बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोग लगातार फोटो और जानकारी साझा कर उनके बारे में सुराग जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here