पीएम मोदी लड़ेंगे जयपुर शहर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ?

0
68
- Advertisement -

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाला लोकसभा चुनाव जयपुर शहर लोकसभा सीट से लड़ेंगे? माना जा रहा है कि पर राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह मोदी की गारंटी है और उसके बाद से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में लगातार सक्रिय हो रहे हैं। राजस्थान सरकार के कामकाज पर मॉनिटरिंग रख रहे हैं । जो भी बड़े डिसीजन हो रहे हैं उनमें उनका सीधा-सीधा हस्ताक्षेप है। अभी हाल ही में तीन दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री एक दिवस के दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैंको के साथ जयपुर आ रहे हैं। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ जंतर मंतर से लेकर सिटी पहले होते हुए रोड शो के माध्यम से दोनों नेता लोगों को विरासत के संरक्षण का संदेश देंगे। इससे पूर्व पीएम मोदी एक रोड शो विधानसभा चुनाव के दौरान भी कर चुके हैं और उस दौरान भी मोदी के प्रति दीवानगी लोगों के सर चढ़कर बोलती हुई देखी गई थी । जयपुर में एक रोड शो भी करेंगे । जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पीएम मोदी आने वाला लोकसभा चुनाव जयपुर शहर से लड़े यह सीट मोदी के लिए बिल्कुल सुरक्षित भी है और इस सीट पर यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे तो राजस्थान में भाजपा पूरी तरह से एकजुट रहेगी और राजस्थान में भाजपा को सभी 25 की 25 सीटों पर जीत मिल सकती है। जयपुर की इस सीट पर पूर्व में मौजूदा सांसद रामचरण बोहरा पांच लाख से वोटो से चुनाव जीते थे यदि इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ते हैं तो लगभग 8 लाख से चुनाव जीतेंगे और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। इससे पूर्व भी पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ चुके हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here