पीएमश्री राजकीय बालिका की छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की

0
147
- Advertisement -


भामाशाह शांतिलाल नाबरिया विद्यालय विकास के लिए प्रयासरत
अजमेर ,ब्यावर। (हेमन्त साहू वरिष्ठ संवाददाता)। पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी रोड ब्यावर में भामाशाह सेठ श्री शान्ति लाल नाबरिया द्वारा कक्षा 06 से कक्षा 08 तक की सभी छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरण की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा कृपलानी ने जानाकरी देते हुए बताया कि ब्यावर जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिव प्रकाश दूबे की अध्यक्षता में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा कृपलानी की उपस्थिति में छात्राओं को पाठ््य सामग्री का वितरण किया गया। भामाशाह नाबरिया ने पूर्व में भी विद्यालय में 08 लाख रूपये की लागत से प्रधानाचार्य कक्ष का जीर्णोद्धार करवाया गया। नाबरिया द्वारा समय-समय पर छात्राओं की आवश्यकता अनुसार जूते, स्वेटर एवं फल वितरण किये गये है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा कृपलानी एवं जिला शिक्षा अधिकारी शिव प्रकाश दूबे ने शान्ति लाल नाबरिया जी का इस पुनीत कार्य के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकाश सहयोग बनाये रखने की अपील की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here