पाली एसीबी की टीम ने दो कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा

0
80
- Advertisement -

जोधपुर। ( दयाल सिंह सांखला ब्यूरो चीफ ) पाली एसीबी की टीम ने आज एक बड़ा धमाका करते हुए दो कांस्टेबलों को 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वही मामले में एक उप निरीक्षक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में परिवार दर्ज करवाया। उसके बाद पूरे मामले का सत्यापन किया गया और सामने आया कि मुकदमे में मदद करने की एवज में जांच अधिकारी के नाम पर आरोपी जयमल और नरेंद्र कुमार कांस्टेबल खांडा फलसा के द्वारा 25000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। जिस पर पाली एसीबी की टीम ने जाल बिछा कर पूरी ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों कांस्टेबलों को 25000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । वहीं मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक देउ की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं एसीबी की टीमें आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी कर रही है।

आपको बता दे की पाली एसीबी चौकी द्वितीय की 3 सप्ताह में तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

टीम ने आज 1 जुलाई को 20 दिन‌ में ये तीसरा ट्रेप पाली एसीबी चौकी द्वितीय द्वारा, एडिशनल एसपी खींवसिंह राठौड़ के नेतृत्व में किया गया है।

12 जून को आशा कंडारा को जैतारण में 175,000/- की रिश्वत राशि के साथ , उसके दो साथियों सहित ट्रेप किया गया वही
24 जून को आरपीएफ पोस्ट फालना के सी आई, एस आई ए एस आई को 65,000/- की रिश्वत लेते पकड़ा था

आज तीसरी करवाई
एसीबी की टीम ने आज जोधपुर में भी इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और दो कांस्टेबलों को 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here