
सुमेरपुर । (अरविंद जोशी ब्यूरो चीफ) खबर तखतगढ़ से हैं जहां नगर पालिका पार्षद राजेश कुमावत ने बोर्ड की बैठक नहीं बुलाने पर रोष जताया हैं । कुमावत ने सोमवार को बोर्ड बैठक आयोजित करने की मांग को लेकर पालिका अध्यक्ष ललित राकांवत को ज्ञापन सोफ छुपा है आपको बता दें कि पहले भी कई बार पार्षदों ने बोर्ड बैठक आयोजित करने की मांग को लेकर लिखित में ज्ञापन दिए हैं लेकिन लंबे समय से बैठक को टाला जा रहा है जिससे पार्षदों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
तखतगढ़ नगरपालिका पार्षद राजेश कुमावत ने बोर्ड बैठक आयोजित नहीं करने पर रोष जताया है। आपको बता दें की करीब 3 साल में दो ही बार बोर्ड की बैठक हुई है। कुमावत का आरोप है कि बोर्ड बैठक नहीं होने से नगर के विकास कार्य रुके हुए हैं और लोगों को परेशानी होती है । जनता के सवालों के जवाब पार्षदों को देने पड़ते हैं।पार्षदों का आरोप है कि बोर्ड बैठक नहीं होने से नगर के विकास कार्य रुके हुए पड़े हैं। विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


















































