पायलट का अगला कदम क्या होगा?

0
117
- Advertisement -

नई दिल्ली। सचिन पायलट का अगला कदम क्या होगा सभी की नजरें टिकी हुई है। दिनभर दिल्ली में सचिन पायलट का पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणूगोपाल सहित कई नेताओं से मुलाकात का दौर चला। इस दौरान राजस्थान के प्रभारी रणजीत सिंह रंधावा भी कुछ नेताओं में साथ मिले। लेकिन माना जा रहा है कि पायलट अपनी कुछ शर्तों पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि गहलोत खेमे ने केंद्रीय नेतृत्व को ये बता दिया कि सचिन पायलट कांग्रेस छोड़ने के बहाने ढ़ंढ रहा है। सचिन चाहता है कि यदि कांग्रेस पार्टी उसे निकालती है तो जनता की सहानुभूति मिलेगी। यदि सचिन खुद पारम्टी छोड़कर जाता है तो जनता कहेगी सत्ता के लोभ में कांग्रेस छोड़ दी। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सचिन को राष्ट्रीय स्तर पर पद देने की पेशकश की है। वहीं सचिन प्रदेश अध्यक्ष से कम पर मानने को मंजूर नहीं है। इसके साथ ही चुनावों में फ्रीहैंड भी मांग रहे है। जो कांग्रेस में कभी संभव नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि सचिन पायलट का पेज फंसता नजर आ रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here