पानी एवं बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
88
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुण्डावर,अलवर।( नवीन जेवरिया) विधानसभा क्षेत्र के गांव बल्लूबास में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने खैरथल तिजारा जिला कलक्टर डॉ.आर्तिका शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की एक महिने से समस्या चल रही है जिसके लिए हमने एसडीम को भी अवगत करवाया लेकिन हमारी समस्या का आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ है।वहीं गांव में जेजेएम योजना द्वारा घर घर लाइन बिछाई गई और हर परिवार से पानी कनेक्शन के लिए 2 हजार रुपए भी लिए गए।इसके बावजूद आज तक पानी की सप्लाई चालू नहीं की गई है।इधर गांव में एक महिने से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसको लेकर बिजली विभाग में दर्जनों बार चक्कर लगा चुके लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर सही नहीं किया गया है।

मौके पर पानी के साथ बिजली विभाग द्वारा परेशान करने की शिकायत भी जिला कलेक्टर को की गई।जिला कलेक्टर ने मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन कर आज ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने करने के निर्देश दिए।इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, धनीराम,रामपाल,संतोष,अनीता,मनोज ,कौशल्या,हेमलता,रामरती,सुमित्रा,लाली देवी,गणपति,साक्षी देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here