अब्दुल लतीफ पहले से था शादीशुदा ,अंजली से था 5 साल से रिलेशनशिप में

0
104
- Advertisement -

जयपुर। जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में बुधवार सवेरे 26 साल की युवती को बाइक सवार दो युवकों ने पीठ में गोली मारकर घायल कर दिया। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।लड़की का नाम अंजली वर्मा बताया जा रहा है और अंजली के पति अब्दुल लतीफ ने अपने बड़े भाई अब्दुल अजीज और उसके दोस्त रियाज पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

अब्दुल लतीफ था पहले से शादीशुदा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब्दुल लतीफ पहले से शादीशुदा था और उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। मेहर के रूप में ₹ ढाई लाख दिए थे, जो अब्दुल लतीफ के बड़े भाई अब्दुल अजीज ने दिए थे। अब्दुल लतीफ अपने बड़े भाई के पैसे चुका नहीं सका और पैसों को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी होती थी।

अंजलि और अब्दुल लतीफ थे 5 साल से रिलेशनशिप में

सूत्रों ने बताया कि अब्दुल लतीफ का अंजली वर्मा से अफेयर था और वे 5 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। अब्दुल लतीफ अंजली से विवाह करना चाहता था लेकिन परिजन इसके विरोध में थे ।खासतौर पर बड़े भाई अब्दुल अजीज । अंजली वर्मा और अब्दुल लतीफ अपने बड़े भाई के खिलाफ भट्टा बस्ती थाने में अपहरण और रेप का मामला दर्ज करवाया था। वही अपने पति और खुद को परिजनों से खतरा भी बताया था । इस बात को लेकर अब्दुल अजीज परेशान था और वह अंजली से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने अंजलि पर भाड़े के बदमाशों से हमला कराया ।

भाड़े के शूटरों से कराया हमला

अब्दुल अजीज अपने छोटे भाई अब्दुल लतीफ की पत्नी अंजली वर्मा उर्फ आलिया पर भाड़े के बदमाशों से हमला करवाया । उसका मकसद अंजलि को मारना नहीं सिर्फ अपाहिज करना था ।इसके लिए उसने पीठ पर फायरिंग करवाई । गोली पीठ में लगी, जिसके चलते अंजलि की हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार

मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अब्दुल अजीज सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है । हालांकि अंजलि और आलिया पर फायरिंग करने के दोनों आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here