Home rajasthan पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी पुलिसकर्मी पौधे लगा कर लिया रखरखाव...

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी पुलिसकर्मी पौधे लगा कर लिया रखरखाव का संकल्प

0

गंगापुर सिटी (वजीरपुर उपखंड) अमित मीणा वरिष्ठ संवाददातापुलिस थाना वजीरपुर पर जवानों द्वारा हरियाली तीज वृक्षारोपण किया गया। हरियाली तीज पर प्रत्येक जवान द्वारा 4 पेड़ों को गोद लेकर उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी ली गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। पौधा रोपण करते वक्त थाना अधिकारी विजय सिंह छोकर ने बताया कि यह किसी एक व्यक्ति विशेष की बात नहीं। पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण और आक्सीजन और जल संचय को लेकर कहा है कि वृक्षों का मानव जीवन में अधिक बहुमूल्य कीमत है। वृक्ष पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ हमें आक्सीजन देते है। उन्होंने आम जनता व पुलिस के जवानों से विभिन्न प्रजाति के पौधों की सुरक्षा एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version