डग, झालावाड़ । (मिथुन शर्मा वरिष्ठ संवाददाता )वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है इसके पीछे इन सभी का महत्व समझने का संदेश छिपा होता है। उक्त कथन डग सरपंच संघ जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह सिसोदिया ने अपने जन्म दिवस पर पौधारोपण करते हुवे कहे ।
सरपंच संघ ईश्वर सिंह ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ,ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सरपंच संघ अध्यक्ष सिंह ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। सरपंच सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन के मौके पर संकल्प लेते हुए पौधारोपण जरूर करना चाहिए, कुछ दिनों पूर्व ही हम सभी भयंकर गर्मी के दौर से गुजरे हैं और सूर्य देव के जो तेवर हम सभी ने देखे हैं और सूर्य देव की गर्मी से अगर हमें कोई राहत पहुंचा सकता है तो न वह वृक्ष देव ही है। इसलिए सभी वृक्षों का महत्व समझें और वृक्षारोपण जरूर करें। मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि मेरा जन्म सावन माह में हुआ। प्रकृति जब हरियाली की चादर ओढ़ी हुई रहती है और मेरा मानना है की संसार में सबसे मनमोहक दर्श्य भी यही है।, जन्म दिवस के अवसर पर सिंह ने ग्राम कुंडिया व हरनावदा में 5000 पौधे लगाने संकल्प लिया। वहीं हरनावदा गौशाला में टीन शेड निर्माण हेतु 1लाख 21 हजार का स्वयं के द्वारा अनुदान भी दिया गया । इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार लोधा व ग्रामवासी मौजूद रहे जिन्होंने सरपंच संघ अध्यक्ष का जन्म दिवस मनाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
