पत्नी ने हीं रची पति की मौत की कहानी, दो प्रेमियों से करवा दी हत्या

0
162
- Advertisement -

भिवाड़ी। (राजेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) पत्नी ने रच डाली पति की मौत की कहानी,दो प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी पति की हत्या, शादी के समय लिए सात वचन के बीच आये दो प्रेमी। मामला भिवाड़ी का है जिसका खुलासा भिवाड़ी पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया।

ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा
भिवाड़ी पुलिस ने युवक के ब्लाइंड मर्डर का खुलाशा करते हुए 24 घंटे मे ही मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी ने अवैध सम्बन्ध के चलते वारदात को अंजाम दिया था। और घटना के बाद आरोपी पत्नी फरार हो गई थी। गिरफ्तार किये गये तीनो आरोपियों को आज सोमवार को कोर्ट मे पेश किया जाएगा। भिवाड़ी पुलिस जिला के शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबास झोपडी के पास मिली युवक की लाश के मामले मे भिवाड़ी पुलिस ने खुलाशा किया है।

पत्नी ने ही दो प्रेमियों से करवाया पति का पत्र

इस मामले मे पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तिजारा डी एस पी शिवराज सिंह ने बताया कि 28 जून को देर रात को फोन के जरिये सूचना मिली कि शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र के रामबास झोपडी के पास एक युवक की लाश पड़ी है। जिसकी गर्दन पर चोट के निशान है। साथ ही एक स्कूटी भी मिली थी। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर टीम गठित कि गई। जांच मे पता चला कि मृतक हरियाणा का निवासी था। जो भिवाड़ी मे रह रहा था। मृतक के मोबाइल पर लास्ट कॉल के आधार पर दो युवक पाए गये। टीम ने रविवार को तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ मे सामने आया कि मृतक की पत्नी के इन्ही दोनो लोगों से अवैध संबंध थे। इसके चलते महिला ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । वारदात के 15 दिन पहले आरोपियों ने मृतक की पत्नी को दूसरी जगह कमरा दिलाया, इस पर मृतक ने समझा की उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है। आरोपियों ने महिला के पति से कहा कि तिजारा मे एक बाबा है, जो उसकी पत्नी के बारे मे जानता है। इसके बाद तीनो स्कूटी से तिज़ारा के लिए रवाना हुए। 28 जून की रात दोनो आरोपियों ने रामबास झोपडी के पास युवक की चाक़ू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद मौक़े से फरार हो गये।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here