Home rajasthan पक्षियों को घर बनाकर लगाने का अभियान जारी

पक्षियों को घर बनाकर लगाने का अभियान जारी

0

खेड़ली, अलवर। इकलेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता खेड़ली कस्बा निवासी कपूर चंद जैन द्वारा मुक प्राणियों के प्रति दया करूणा भाव की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है
कपूर चंद जैन ने अब मुक पक्षियों को घर बनाकर पेड़ों पर लगाने की मुहिम शुरू की है जिससे विलुप्त हो रही गौरेया चिड़िया,वया,,अन्य पक्षियों को बचाने के लिए 331 पक्षी घर तैयार कराएं है
जिससे इनको संरक्षण मिलें और ये पक्षी हमारे बीच जिवित रहे
इससे पूर्व समाजसेवी कपूर चंद जैन द्वारा अपने परमपूजनीय गुरु महाराज आचार्य विद्यासागर जी की प्रेरणा से भीषण गर्मी में अपने स्वयं के खर्चे पर करीब दो हजार से अधिक पक्षियों को परिंडे लगाएं
आज कठूमर एसडीएम सुखाराम पिंण्डेल के द्वारा कपूर चंद जैन ने पक्षी घरों को लगाने के अभियान के तहत कृषि उपज मंडी परिसर में पेड़ों पर पक्षियों को घर लगाएं
इस दौरान एसडीएम ने समाजसेवी कपूर चंद जैन की मुक प्राणियों के प्रति दया करूणा भाव सेवा की जनसरोकार के कार्य में भागीदारी निभाने की सराहना की इस मौके पर नायब तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता, अग्रसेन महिला महाविद्यालय की उपप्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ नेहा गोयल, स्काउट एवं गाइड के खेमचंद शर्मा, पंकज शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version