Home rajasthan चातुर्मास महोत्सव का पोस्टर विमोचन किया

चातुर्मास महोत्सव का पोस्टर विमोचन किया

0

नागौर/ नोखा चांदावता। (दौलत सिंह राठौड़ संवाददाता नागौर )- नोखा चांदावता गांव के दाता गुलाबदास महाराज की जन्म भूमि कुटिया देवासियों के बास में चातुर्मास महोत्सव के पोस्टर विमोचन किया गया।

पोस्टर का विमोचन पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी भगवानदास महाराज पुष्कर धाम, पुजारी संत रमता राम महाराज, संत ईश्वर दास महाराज सहित अनेक संतो के सानिध्य में किया गया। इस बार 22 जुलाई से दिव्य चातुर्मास का आयोजन होने जा रहा है। चातुर्मास के दौरान चारभुजा मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों सहित अनेक भक्तों ने तैयारियों का जायजा लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version