श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी 1 की मौत,1 दर्जन घायल

0
205
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर । मुनेश धाकरे जिले के सरमथुरा उपखंड से गुजर रहे हाईवे 11 बी पर गडरपुरा गांव के पास आज सुबह सड़क हादसा हुआ है। रामसागर बांध किनारे बाबा विशिंगिर के दर्शन कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली सवार लोग हादसे का शिकार हुए है। जिसमे एक कि मौत हुई है। वही महिला और बच्चो सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल है। जिनको उपचार के लिए धौलपुर और आगरा रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार यूपी के आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र के सिगायच गांव निवासी करीब तीन दर्जन लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर सोमवार की शाम बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के रामसागर बांध किनारे बाबा विशिनगिर के लक्खी मेले में दर्शन करने आए थे। जहां पूरी रात रुकने के बाद आज सुबह 5:30 बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे।इस दौरान जैसे ही वह हाईवे 11बी पर गडरपुरा गांव के पास पहुंचे। चालक से ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में ट्राली में बैठे लोगो मे से कुछ ट्रॉली के नीचे दब गए। ऐसे में आसपास के लोगों की सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे।जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कराया। इसके बाद घायलों को निकाला गया।
एम्बुलेंस से सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 50 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र नवल सिंह ठाकुर की मौत हुई है। वहीं महिला और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल है। जिनमें से एक बच्चा और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें आगरा रेफर किया है। बाकी घायलों को धौलपुर रेफर किया गया है।
दुर्घटना में यह हुए घायल :-
सड़क दुर्घटना में यूपी के जगन्नाथ थाना क्षेत्र के सिगायच गांव निवासी18 वर्षीय मोहित पुत्र चंद्रसेन,16 वर्षीय नवीन पुत्र दिनेश,18 वर्षोंय रोकी पुत्र संजू,18 वर्षीय यशपाल पुत्र विनोद,8 वर्षीय हिमांशु पुत्र नेत्रपाल के साथ 50 वर्षीय महिला श्रद्धा पत्नी ओमवीर, 40 वर्षीय महिला कुसुमा पत्नी प्रमोद, 35 वर्षीय महिला अनीता पत्नी कृष्णवीर,35 वर्षीय महिला नीरवती पत्नी महेंद्र, 40 वर्षीय महिला शीला पत्नी वीरेंद्र,50 वर्षीय महिला सुखी पत्नी बेदी, 42 वर्षीय महेंद्र पुत्र रामचरण घायल हुए हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here