Home rajasthan नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकाला पथ संचलन,

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकाला पथ संचलन,

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद से गौतमशर्मा

सुभाषचंद्र बोस सहित विभिन्न झांकियों में सजे छात्र छात्राएं,

 स्थानीय लोगों ने संचलन का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नगर में पथ संचलन निकल कर अनेकता में एकता का संदेश दिया । बस स्टैंड स्थित वंदना वाटिका से प्रारंभ हुए संचलन ने नानीजी की बावड़ी, कुम्हार वाडा, रिसाला चोक, गांधी रोड, चौपाटी, गोविंद चोक से होते हुए पुनः वाटिका में विसर्जन किया।
संचालन में विद्यार्थी सुभाष चंद्र बोश, महाराणा प्रताप, भारत माता, झांसी की रानी, हाड़ा रानी सहित विभिन्न झांकीयों ने सजे ।
संचलन के दौरान विद्यालय के आचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओं व प्रबन्ध समिति के सदस्यओं सहित पुलिस के जवान भी साथ रहे ।पथ संचलन का विविध मार्गो पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया व बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version