नीति आयोग का ‘ सम्पूर्णता अभियान’ और नशा मुक्त भारत अभियान शुरू

0
138
- Advertisement -

टिब्बी,हनुमानगढ़ । (प्रभु राम संवाददाता)
जिले के संगरिया स्थित ताज मैरिज हॉल में शुक्रवार को नीति आयोग का आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम ‘ सम्पूर्णता अभियान’ और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नीति आयोग के चयनित छः संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए सम्पूर्णता अभियान शुरू किया गया है।संबंधित विभागीय अधिकारियों ने छः संकेतको पर प्रस्तुतीकरण दिया । संकेतकों में स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, शिक्षा एवं सामाजिक विकास सम्मिलित है। 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलेगा। इस दौरान एमजीजीएस स्कूल संगरिया के विद्यार्थियों ने उच्च रक्तचाप और डायबिटीज रोग को लेकर लघु नाटक का मंचन किया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर काना राम, नीति आयोग से प्रतिनिधि लोकेश साहू, मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. ममता विश्नोई, उपखंड अधिकारी, जनप्रनिधि, जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिभागी सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here