गंगापुर सिटी । (अमिता मीना गंगापुर सिटी वरिष्ठ संवाददाता) युवा कांग्रेस में समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश में निष्क्रिय पदाधिकारीयों को पदमुक्त कर दिया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को दरकिनार करते हुए निरंतर संगठन के आदेशों की अवहेलना को लेकर सवाई माधोपुर जिले में गंगापुर सिटी विधानसभा अध्यक्ष हेमराज मीणा,बामनवास विधानसभा अध्यक्ष संजय मीणा एवं खंडार विधानसभा अध्यक्ष को पद मुक्त कर दिया है। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद, सह प्रभारी अरुणा महाजन, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर शूरा एवं सुधीन्द्र मूंड के निर्देशन में हुई संगठनात्मक कार्यवाही।
