Home latest नावां में तिरंगा रैली निकाल दिया देशभक्ति का संदेश

नावां में तिरंगा रैली निकाल दिया देशभक्ति का संदेश

0
लोग टुडे न्यूज नेटवर्क

नावां सिटी। (मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता) नावां शहर में आज हर घर तिरंगा अभियान का आगाज करते हुए उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र मीणा के नेतृत्व में शहर के निजी व सरकारी विधालयो के छात्र छात्राओं ने हाथों में देश का प्रतीक तिंरगा हाथ मे लेकर विशाल रैली निकाल आमजन को देशभक्ति का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा रैली उपखण्ड कार्यालय से रवाना होकर निधि धर्म कांटा से गांधी पार्क व पुराना बस स्टैंड होते हुए होस्पिट रोड से मुख्य बाजार होते हुए झंडा चोक से गणेश चौक से लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में रैली का समापन किया गया। रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने देशभक्ति नारे लगाते हुए आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाने के लिए आव्हान किया व सन्देश दिया कि तिरंगा हमारे देश की शान है ओर हमे इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर पर तिरंगा झंडा जरूर फहराना है।  रैली में देशभक्ति गीतों के साथ छात्र छात्राओं व थानाधिकारी जोंगेन्द्र राठौड़ सहित सरकारी कार्मिक व अध्यापकगण तिरंगा हाथों में लिए रैली को भव्य बनाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version