Home rajasthan गुरू जी ने नाबालिग को धमकाकर किया रेप का प्रयास परिजनों...

गुरू जी ने नाबालिग को धमकाकर किया रेप का प्रयास परिजनों ने कराया मुकदमा दर्ज

0

अजमेर। (नितिन मेहरा सीनियर रिपोर्टर )अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने एक युवक पर बहन से अश्लील हरकत कर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित भाई की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित भाई ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बहन काफी डिप्रेशन में व गुमसुम में रहने लगी थी। परिवार के द्वारा तसल्ली देकर पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी थी। बहन ने परिवार को बताया कि 2 महीने पूर्व एक युवक जिसका घर पर आना जाना लगा रहता था। रात में घर पर रुका हुआ था। रात के समय आरोपी युवक उसके कमरे में आया और उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। बाद में उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी। बाद में उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप करवा दिया। आरोपी की धमकी से परेशान होकर बहन ने परिवार को कुछ भी नहीं बताया था। आरोपी के द्वारा उसके बाद से बहन के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाया गया। साथ ही उसे लालच देने के लिए फोन दिया गया। बाद में पीड़िता और उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित भाई की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version