गंगापुर सिटी। बनी सिंह मीना संवाददाता
उप जिला जेल में कैदियों के लिए शांति शिक्षा का द्वितीय अध्याय प्रारंभ
गंगापुर सिटी। (बनी सिंह मीना संवाददाता)
उप जिला जेल में कुशालगढ़ क्लब के संयोजन से राज विद्या केंद्र की टीम द्वारा मानवता और शांति शिक्षा अभियान के तहत प्रेम रावत के शांति संदेश के वीडियो प्रोग्राम शनिवार को जेल की कैदियों को सुनाया गया।
जेल में बंद कैदियों के साथ-साथ जेल स्टाफ जेल प्रहरियों ने जेलर सुखवीर सिंह की सहमति से कैदियों के लिए नियमित मानवता शांति शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करवाने का आग्रह किया इस पर जेलर सुखबीर सिंह की सहमति से जेल में बंद कैदियों और स्टाफ के लिए राज विद्या केंद्र की टीम द्वारा मानवता और शांति शिक्षा अभियान के तहत प्रेम रावत के शांति संदेश को वीडियो प्रोग्राम का द्वितीय अध्याय प्रेम सिंह की उपस्थिति में कैदियों को लैपटॉप के माध्यम से सुनाया गया। प्रेम रावत के शांति संदेश को कैदियों ने ध्यान पूर्वक सुना। साथ ही सभी कैदियों ने नियमित सुनने की इच्छा जाहिर की। सभी कैदी भक्ति रस में डूब गए और अपराधों को छोड़ने का संकल्प लिया। प्रेम रावत ने बताया कि ये जगत मिथ्या हैं, जिस शांति की तुम्हे तलाश है, वो कही ओर नहीं आपके हृदय में हैं।
क्लब चेयरमैन लक्ष्मीकांत शर्मा ने शांति शिक्षा के द्वितीय अध्याय के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। साथ ही बंदियों को नशा मुक्ति के बारे में भी बताया। सभी कैदियों ने शांति संदेश को नियमित सुनने की मांग की। इस मौके पर जेल स्टाफ सहित कैदी मौजूद रहे।
