
नाथद्वारा शेखर पालीवाल वरिष्ठ संवाददाता शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं!
राजसमंद जिले के नाथद्वारा नगर पालिका क्षेत्र में निर्माण संबंधी अनियमितताएं बड़े पैमाने पर सामने आ रही हैं। आरोप है कि पालिका क्षेत्र में बिना स्वीकृति के धड़ल्ले से व्यवसायिक भवन बनाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ आवासीय स्वीकृति प्राप्त कर लोगों ने व्यावसायिक भवनों का निर्माण कर लिया है। यह सब नगर पालिका के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
इन अनियमितताओं के खिलाफ शिकायतें भी की गई हैं, लेकिन पालिका अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
एक ताज़ा मामला सामने आया है, जिसमें नगर पालिका की मिलीभगत से बस स्टैंड पर पांच मंजिला टावर का निर्माण कर दिया गया है।
यह मामला राजसमंद जिले में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
नागरिकों की मांग है कि इन अनियमितताओं की जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह भी ज़रूरी है कि नगर पालिका भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।














































