नोवी के ग्रामीणों को मिलेगा ₹8 में भोजन

0
94
- Advertisement -

इंदिरा रसोई का हुआ शुभारंभ

30 ग्राम पंचायत में अब तक 5 ग्राम पंचायत में खुली इंदिरा रसोई


  • सुमेरपुर। नोवी 25 सितंब उपखंड क्षेत्र के नोवी गांव में सोमवार को इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा एवं सरपंच चंदा देवी राठौर व उपसरपंच रमेश कुमार त्रिवेदी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने कहा कि अब जरुरतमंद ग्रामीण मात्र 8 रुपए में भरपेट स्वादिष्ट खाना खा सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने राज्य में “कोई भी भूखा नहीं सोए के संकल्प को साकार करने के लिए जरुरतमंद लोगों को दो वक्त का खाना खिलाने के लिए इंदिरा रसोई योजना को शुरू किया था। सरपंच प्रतिनिधि विनाेद राठाैड़ ने कहा कि जरूरतमंदों को 8 रु में भरपेट शुद्ध भोजन दिलाने के लिए सरकार ने ग्रामीण इंदिरा रसोई शुरू की है। इससे निश्चित ही गरीब व निशक्त ग्रामीण जनता काे फायदा मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने पहले दिन अपनी ओर से 100 लाेगाें के कूपन कटवाकर ग्रामीणाें काे इंदिरा रसाेई के निशुल्क भाेजन से लाभांवित किया।इंदिरा रसोई योजना पहले शहरी क्षेत्र में शुरू की थी, अब ग्रामीण क्षेत्र में भी इंदिरा रसोई शुरू की जा रही है। इससे पूर्व अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। सुमेरपुर पंचायत समिति विकास अधिकारी सोहनलाल डारा ने बताया 2022 23 बजट घोषणा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत स्तर पर इंदिरा रसोई खुलने की घोषणा की थी, सुमेरपुर पंचायत समिति के 30 ग्राम पंचायत में अब तक 5 ग्राम पंचायत में इंदिरा रसोई खोल चुके हैं, जिसमें कोसेलाव, दुजाना,खिंवादी,नोवी, चाणोद ग्राम पंचायत में इंदिरा रसोई का शुभारंभ हो चुका है, ग्रामीणों को ₹8 में भरपेट खाना मिल रहा है,इस मौके पर करण सिंह मेड़तिया, पार्षद चताराम मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद राठौड़, ग्राम विकास अधिकारी जोग सिंह ,महिला समूह की वीओ सहित वार्ड पंच देवाराम सुथार, श्याम कारला, सियाराम मीणा, पंचायत कार्मिक निलेश कुमार, शेषराम, व महिला समूह की कार्यकर्ता ममता कंवर, विमला कंवर, रूचिता, इंदिरा रसाई की शोभा कुमारी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here