नगरपालिका ईओ ने जेईएन से मांगा जवाब, जेईएन ने ठेकेदारों को दिया नोटिस

0
89
- Advertisement -

सड़क निर्माण में अनियमितताओं के आरोप का मामला
कई वार्डवासियों ने लगाया था घटिया निर्माण सामग्री का आरोप
— अब निर्माण सामग्री की होगी लैब टेस्टिंग

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता) नगरपालिका के कई वार्डों में सीसी सड़क निर्माण एवं इंटर लॉक निर्माण के कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में ठेकेदारों पर लापरवाही बरतने और घटिया निर्माण सामग्री काम में लेने का कई वार्डवासियों के आरोप लगाने के समाचार मीडिया में प्रकाशित होने के बाद नगरपालिका प्रशासन अब हरकत में आया है।

नगरपालिका ईओ मनीष पारीक ने इस संबंध में जेईएन भंवरपाल मीना से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद जेईएन ने कथित निर्माण कार्य कर रहे तीनों ठेकेदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांग लिया है।
गौरतलब है कि 18 जुलाई को कई वार्डवासियों ने सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग में लेने के आरोप लगाए थे। जानकारी के अनुसार कस्बे के कई वार्डों में करीब 1 करोड़ 98 लाख रुपए के सीसी सड़क निर्माण एवं इंटर लॉक निर्माण के कार्य करवाए जा रहे हैं। ये कार्य तीन अलग – अलग ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे हैं। इस संबंध में जेईएन भंवरपाल मीना का कहना है कि निर्माण कार्य कर रहे तीनों ठेकेदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। और अब वार्डों में हुए सभी निर्माण कार्यों की लेब टेस्टिंग करवाई जायेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here