
अलवर। चंद्रशेखर शर्मा सीनियर रिपोर्टर अलवर मे किन्नर समाज ने एकजुट होकर दूसरे किन्नर समाज के विपक्ष कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। किन्नर संजना सिंह ने बताया कि शहर में काफी जगह कुछ लड़के किन्नर बनकर घूमते हैं और लोगों से बधाई लेकर आते हैं। काफी लोगों से सोना चांदी छिनते व झपटने का भी कार्य करते हैं। ऐसे में जो हकीकत में किन्नर है जो बधाई लेने जाती है उनका नाम खराब होता है। उन लोगों ने हमारी काफी बहनों को धमकी दी है कि हम तुम्हारा झूठा नाम लगा देंगे और तुमको फसवा देंगे। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की।