Home latest धौलपुर में बाईपास, रिंग -रोड के निर्माण के लिए 112.95 करोड...

धौलपुर में बाईपास, रिंग -रोड के निर्माण के लिए 112.95 करोड मंजूर

0

जयपुर राजस्थान सरकार प्रदेश के आधारभूत विकास के लिए प्रयासरत है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर जिले में सड़क निर्माण के विभिन्न कार्यों के लिए 112 .95 करोड रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री गहलोत की स्वीकृति से धौलपुर जिले के बाड़ी रोड से भरतपुर, धौलपुर रोड को जोड़ते हुए सैंपऊ में 41.93 करोड रुपए की लागत से बाईपास का निर्माण हो सकेगा । बाडी शहर में 71.04 करोड़ रुपए की लागत से रिंग रोड का निर्माण होगा ।इस निर्माण से बाईपास के नजदीक क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम होगा और आमजन को आवागमन में सुगमता मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version