- Advertisement -

जयपुर ।राजस्थान विधानसभा चुनाव से पूर्व नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज भाजपा से धौलपुर में नगर पालिका के चेयरमैन रहे रितेश शर्मा बसपा में शामिल हुए। रितेश शर्मा धौलपुर के कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व विधायक बनवारी लाल शर्मा के भतीजे हैं।

वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए । भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता गण के साथ इस दौरान बसपा में शामिल हुए। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास बाबा, प्रभारी सांसद राम जी गौतम ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। बाबा और राम जी गौतम का कहना था कि विधानसभा चुनाव तक भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूदा विधायक और मंत्री भी बसपा में शामिल होने की कतार में है।
- Advertisement -


















































