धोरीमन्ना में जन आक्रोश रैली, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए शामिल

0
109
- Advertisement -

Tलोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

बाड़मेर। बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना और गुड़ामालानी उपखंड को बालोतरा जिले में शामिल किए जाने के विरोध में रविवार को धोरीमन्ना में विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शिरकत कर आंदोलन को समर्थन दिया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमाराम चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री व विधायक हरीश चौधरी, सांसद उम्मेदाराम बे####pplनीवाल सहित हजारों की संख्या में धोरीमन्ना और गुड़ामालानी क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

सचिन पायलट ने धरने पर बैठे हेमाराम चौधरी की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि धोरीमन्ना और गुड़ामालानी को बालोतरा में शामिल करना जनभावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए और इन दोनों उपखंडों को वापस बाड़मेर जिले में ही जोड़ा जाना चाहिए।

रैली को संबोधित करते हुए डोटासरा, टीकाराम जूली और हरीश चौधरी ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि धोरीमन्ना और गुड़ामालानी को बालोतरा में जोड़ने का निर्णय गलत है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।8७8

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जन आक्रोश को नजरअंदाज किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रैली में मौजूद जनता ने भी अपने क्षेत्र को बाड़मेर जिले में ही बनाए रखने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here