दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला सहित 4 घायल

0
73
- Advertisement -

धौलपुर । (मुनेश धाकरे वरिष्ठ संवाददाता) गुरुवार सुबह राजाखेड़ा क्षेत्र के बादलपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में एक महिला सहित चार जने घायल हो गए ,जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घायल अनीता पत्नी सुरेश उम्र करीब 38 वर्ष निवासी झुंझुनू ने बताया कि वह नर्स है, ढोड़े का पूरा गांव मैं वह गुरुवार को सुबह अपने बेटे आशीष के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर ड्यूटी पर जा रही थी, तभी सामने से तेज गति से आई हुई एक मोटरसाइकिल ने हमारी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके कारण मैं और मेरा पुत्र आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए । इसी दुर्घटना में सचिन पुत्र हरिशंकर उम्र 19 साल एवं अजय पुत्र हरि सिंह जो की खली गांव के निवासी हैं ، वे भी घायल हो गए। वह गांव से धौलपुर आ रहे थे ,वह दोनों भी घायल हो गए ।सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here