देहलवाल जी का मेला आयोजित

0
78
- Advertisement -

किये देह के दर्शन ,देहलवाल जी का मेला

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा । ( सत्य प्रकाश मयंक ) कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हिन्दू समुदाय के लोगों द्वारा तेजा दशमी का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया ।इस अवसर पर कस्बे में हर वर्ष की तरह नगरपालिका के तत्वावधान में पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया गया ।शुक्रवार को कस्बे के प्रमुख आराध्य श्री देहलवाल जी महाराज के मंदिर पर कीर,कुशवाहा तथा माली समाज के लोगों द्वारा अलगोजों की धुन पर नाचते गाते ध्वज चढ़ाए गए ।इसके बाद मंदिर के पुजारी बेंड बाजों के साथ फूलों की डलिया में जंगल में से श्री देहलवाल जी महाराज की देह को भजन कीर्तन करते लेकर आये तथा मन्दिर में विराजित किया जहां श्रद्धालुओं ने देहलवाल जी जय जयकार करते हुए देह के दर्शन किये । मंदिर पर फूलों तथा विधुत लड़ियों से आकर्षक सजावट की गई ।लोगों ने व्रत उपवास रख अपने घरों पर लड्डू बाटी बना देहलवाल जी महाराज को भोग लगाया ।क्षेत्र के सभी छोटे बड़े गांव कस्बों में भी तेजा दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here