समदड़ी, बालोतरा।( प्रेम सोनी वरिष्ठ संवाददाता )समदड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवड़ा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जम्भेश्वर व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ा,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा परिसर मे ,मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान 2024 वन महोत्सव हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज तक 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। विधालय मे एक- एक पौधा विधार्थियों को घर पर लगाने के लिए दिया गया।
मौजूद ग्रामीण व विधालय के स्टाफ व विद्यार्थियों को पौधे की रक्षा व अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ ग्रहण दिलाई गई । सरपंच संगीता कुमारी ने कहा कि हर वार्ड मे एक पौधा मां के नाम वार्ड पंचों को अपने अपने वार्ड में व समस्त घरों व आंगनबाड़ी केंद्रो पर एक एक पौधारोपण करने का आग्रह किया ।इस कार्यक्रम मे रा उ प्रा प्रधानाध्यापिका भावना मीणा ,अध्यापिका रामदुलारी ,ग्राम विकास अधिकारी , राधेश्याम सरपंच संगीता कुमारी एलडीसी आशा व्यास पूर्व वार्ड पंच चतर सिंह राठौड़ उपसरपंच भंवर लाल विश्नोई सरपंच प्रतिनिधि केशाराम कमलेश विश्नोई दुर्गापुरा व देवड़ा विद्यालय समस्त स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।
