Home crime एक करोड़ की शराब पर चला रोलर

एक करोड़ की शराब पर चला रोलर

0

सिरोही। (तुषार पुरोहित वरिष्ठ संवाददाता) – अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहन की गई पुलिस द्वारा जब्त शराब पर आज रोलर चलाकर नष्ट किया गया।बता दे की पुलिस द्वारा यह शराब की खेप पकड़ी गई थी।सिरोही जिले के स्वरूपगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़े गए ट्रक में अन्य राज्य की निर्मित विभिन्न ब्राण्डों के 1700 अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित क़ीमत लगभग एक करोड़ रूपये आकी गई..मौके पर प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी में नष्ट किया गया। वही रोहिड़ा थाने में भी लगभग 5700 बल्क लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया था। बताया जा रहा है की गुरुवार को आबूरोड़ रिकों पुलिस द्वारा भी अवैध शराब को नष्ट किया जाएगा। इस दौरान आबकारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह सहित स्वरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240807-WA0140.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version