- Advertisement -

जयपुर ।राजसमंद से भाजपा की संसद दीया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा से नामांकन फॉर्म भर दिया है। इससे पूर्व दीया कुमारी ने अपने प्रधान कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित किया और कहा कि राजस्थान में जनता कांग्रेस के कुशासन से परेशान है और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आप सब लोग भाजपा को वोट दें । भाजपा की सरकार बनाएं। इसके बाद दीया कुमारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंची और अपने प्रस्ताव सहित निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन फार्म सौपा । इस मौके पर दीया कुमारी ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं पर भरोसा है उन्हें जरुर सफलता मिलेगी और सब कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को जीतने का काम करेंगे।
- Advertisement -














































