- Advertisement -

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजस्थान के 23 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है ।इन 23 उम्मीदवारों में से हवा महल सीट पर मौजूदा विधायक और मंत्री महेश जोशी का टिकट काटकर उनके स्थान पर जयपुर शहर के अध्यक्ष आर आर तिवारी को टिकट दिया गया है। केसी वेनू गोपाल के निर्देशानुसार जमवारामगढ़ से गोपाल मीणा, आमेर से प्रशांत शर्मा चोमू से शिखा मील बराला, संगरिया अभिमन्यु पूनिया, भदरा अजीत बेनीवाल शाहपुरा मनीष यादव, मालपुरा से काशीलाल चौधरी लाडपुरा से नईमुद्दीन गुड्डू भीलवाड़ा से ओमप्रकाश,चौरासी ताराचंद भगोरा सूरसागर शहजाद खान ,आहोर सरोज चौधरी, शेरगढ़ मीना कंवर ,लोहावट कृष्णा राम बिश्नोई, फलोदी प्रकाश छगानी, मेड़ता शिव रतन वाल्मीकि ,अलवर शहर अजय अगरवाल, विद्याधर नगर सीताराम अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।

- Advertisement -

















































