Home rajasthan तेजा दशमी पर भजन संध्या का आयोजन

तेजा दशमी पर भजन संध्या का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । यहां खातोली गेट स्थित श्री देहलवाल जी महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात को तेजा दशमी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकार राम भजा सैनी एण्ड पार्टी रामसागर तथा नृत्य कलाकार पप्पू प्रजापत, अन्नू द्वारा भारतीय लोक संस्कृति अनुसार भजन एवं पारंपरिक लोक कलाओं को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा कई कलाओं का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सिर पर तेजाजी महाराज की संजीव झांकी बनाकर कांच और तलवार तथा आग के अंगारों पर नृत्य प्रस्तुत किए।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल मीणा इंजीनियर थे जिनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।

अध्यक्षता चिरंजी लाल सैनी पूर्व पार्षद, विशिष्ट अतिथि भीम सिंह गौड़ समाजसेवी, मानवेंद्र सिंह कुशवाह पार्षद, अजय महावर पार्षद, ओम प्रकाश सैनी पूर्व पार्षद, गोपाल सैनी, सुरेंद्र धाकड़, महावीर पांचाल आदि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल मीणा ने समिति को 11 हजार रुपये देने तथा नगर पालिका पार्षद मानवेंद्र सिंह कुशवाह, अजय महावर ने देहलवाल जी महाराज मंदिर तक सुगम रास्ता बनवाने के मद्देनजर खातोली गेट सर्किल से श्रीजी कि बगीची तक अतिशीघ्र पुलिया निर्माण की घोषणा की।इस अवसर पर समिति पदाधिकारी मोनू बारवाल, हनुमान सैनी, चन्द्रप्रकाश बारवाल, कालू बारवाल, विष्णु सैनी तथा समिति के अन्य सदस्य एवं कस्बे के आम नागरिक उपस्थित रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version