तेजाजी के मंदिरों में काले नाग के दर्शनों को उमड़े ग्रामीण

0
86
- Advertisement -

भांवता में नाग देवता घोड़ले के साथ करते हैं अठखेलियां….

अजमेर पीसांगन । ओम प्रकाश चौधरी उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात में तेजा दशमी की पूर्व संध्या पर गांव गांव लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के मंदिरों में भजन संध्याओं में तेजाजी महाराज के तराने गूंजें व तेजाजी महाराज की ज्योत निकाली गई। आज तेजाजी महाराज के मेले लग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तेजा दशमी पर ग्रामीण तेजाजी को खीर चूरमे व नारियल का भोग लगाकर तेजाजी महाराज की पूजा अर्चना कर सर्व मंगल की कामना कर रहे हैं।

तेजा दशमी की पूर्व संध्या पर कस्बे के अलावा देहात में ग्रामीणों के द्वारा लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की ज्योत निकालने के साथ ही तेजाजी के दरबार में भजनों का आयोजन हुआ। जिसमें ढ़लती रात से भोर होने तक लोक कलाकारों ने तेजाजी के तराने गाये। सवेरे महाआरती के उपरांत तेजा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

तेजा दशमी पर पीसांगन कस्बे के खाकी दरवाजे के बाहर स्थित लोक देवता तेजाजी महाराज के मेला ग्राउंड के अलावा रामपुरा डाबला भांवता में मेला लग रहा है। लोक देवता तेजाजी की आराधना की कड़ी में देहात के गोविंदगढ़ व भांवता में ग्रामीण सुरसुरा से लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की ज्योत लेकर गांव पहुंचे। वही दूसरी और देहात के गोविंदगढ़,फतेहपुरा व भांवता में तेजाजी महाराज के मंदिरों में तेजाजी महाराज के प्रतीक काले नाग के प्रतिमाओं के समक्ष व मंदिर परिसर में पहुंचने पर ग्रामीणो ने काले नाग की पूजा अर्चना कर सर्व मंगल की कामना करते हुए नाग देवता के दर्शन किए।

भांवता उपसरपंच राजेंद्र सिंह राठौड़ के मुताबिक भांवता में पिछले कई वर्षों से लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के प्रतीक नाग देवता तेजादशमी की पूर्व संध्या पर सुरसुरा से ज्योत लाने से लेकर रात भर चलने वाली भजन संध्या के अलावा तेजादशमी को दिनभर नाग देवता मंदिर प्रांगण व तेजाजी महाराज के घोड़ले बहादुरसिंह के साथ अठखेलियां करते रहते हैं। जो कलयुग में किसी भी चमत्कार से कम नही है। राठौड़ ने बताया कि इस दौरान भांवता के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग तेजाजी महाराज के दर्शनों के लिए भांवता पहुंचते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here