तीन पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता

0
108
- Advertisement -

अजमेर। ( नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता ) अजमेर में निवास कर रहे तीन पाकिस्तानी शरणार्थियों को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्रा के दस्तावेज सौंपे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 8-1-क के अजमेर में तीन व्यक्तियों को नागरिकता प्रमाण पत्रा के दस्तावेज सौपे गए। अजमेर के लोहाखान निवासी दिनेश राज, नीलकमल और महेश पाकिस्तान से आए थे। इन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जांच उपरान्त भारत सरकार द्वारा नागरिकता के लिए पात्रा पाया गया। विशिष्ट शासन सचिव अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल के हस्ताक्षर से जारी नागरिक प्रमाण पत्रा को सौपे। इससे पूर्व ये रंचौर लाईन करांची में रहते थे। भारतीय नागरिक बनने पर तीनों व्यक्ति बहुत प्रसन्न हुए।

भारतीय नागरिकता मिली और चेहरे किले
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here